{"_id":"613d07d08ebc3eb7cf495f07","slug":"truck-applied-brakes-car-collided-one-died-panipat-news-knl829006177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ब्रेक लगाई, कार टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ब्रेक लगाई, कार टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड पर चंडीगढ़ से दिल्ली लेन पर पीवीआर के सामने शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रक में कार की टक्कर हो गई। कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, छह वर्षीय बच्ची और उसका दोस्त घायल हो गए। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव तलकेहड़ निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र मोहन सिंह पिछले आठ साल से चंडीगढ़ फेस-1 स्थित नेक ग्लोबल कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी शीतला और छह वर्षीय बेटी अराध्या है। परिवार चंडीगढ़ में सेक्टर 56 में किराए के मकान में रहता है। उनके साथ उनका रूममेट हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी विजय चौहान भी रहता है।
विजय चौहान की बहन से मिलने के लिए शनिवार सुबह चार बजे कार से चारों लोग अलीगढ़, आगरा के लिए निकले थे। कार सुनील चला रहा था। विजय आगे और सुनील की पत्नी शीतला व बेटी पीछे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि जब वे पानीपत में सुबह सात बजे पीवीआर के सामने पहुंचे तो बरसात हो रही थी। उनके सामने एक ट्रक चालक तेज गति में चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो कार की पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
बच्ची को एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती
विजय चौहान ने बताया कि हादसे में उनके दोनों हाथों में चोट लगी। सुनील की पत्नी को मामूली चोट लगी, जबकि अराध्या के सिर में चोट आई। उसे उन्होंने जीटी रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही रवाना हुए परिजन
मृतक सुनील के चचेरे भाई विनय ने बताया कि उनके पास सुबह साढ़े सात बजे विजय कुमार ने फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। विनय ने बताया कि सुनील से बड़ी एक बहन मधु और छोटा भाई मुनीष है। मुनीष अविवाहित है।
परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, आरोपी ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी