फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by loneliness after the death of his wife, Palledar committed suicide by hanging

पत्नी की मृत्यू के बाद अकेलेपन से परेशान होकर पल्लेदार ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Troubled by loneliness after the death of his wife, Palledar committed suicide by hanging
पानीपत। कृष्ण। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। सैनी में पत्नी की मृत्यु के बाद अकेलेपन से परेशान होकर पल्लेदार ने पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खाना देने गए छोटे भाई ने शव को फंदे पर झूलता देखकर इसकी सूचना किला थाना पुलिस व पड़ोसियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार (25) पुत्र रमेश चंद निवासी नलवा कॉलोनी सेक्टर 29 में पल्लेदारी करता था। उसकी पांच साल पहले ममता के साथ शादी हुई थी। अक्तूबर 2020 में ममता की बीमारी से मौत हो गई। कृष्ण व ममता की कोई संतान नहीं थी। 20 दिन पहले कृष्ण सैनी कॉलोनी में आकर किराये पर रहने लगा था। वो कमरे पर अकेला रहता था। कृष्ण के जीजा अनिल ने बताया कि कृष्ण की सोमवार शाम को उससे बात भी हुई थी। उस वक्त कृष्ण उससे ठीक से बात कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कृष्ण का छोटा भाई गोपाल कृष्ण को खाना देने गया तो उसका कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। गोपाल ने खिड़की से झांककर देखा तो कृष्ण का शव फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि कृष्ण पत्नी की मौत के बाद खुद को अकेला महसूस कर दुखी रहता था। परेशान होकर उसने जान दे दी। कृष्ण तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता रमेश चंद भी पल्लेदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed