फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trouble with the rain

Panipat News: बारिश के साथ मुसीबत की झड़ी

Wed, 03 Sep 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trouble with the rain
बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में बुधवार को दोपहर बाद करीब एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आया। पानीपत में जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने पानी एलिवेटेड हाईवे तक पहुंच गया। ऐसे में जीटी रोड पर करीब 20 गाड़ी बंद हो गईं। नगर निगम की टीम ने इन गाड़ियों को बाहर निकाला। वहीं गांवों में तालाब ओवरफ्लो हो गए। इसराना व मतलौडा के कई गांवों में फसलों में पानी भर गया है। 36 घंटे में समालखा में सबसे अधिक 121 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार की सुबह से शुरू बारिश रातभर जारी रही। बुधवार सुबह करीब छह बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। नगर निगम और दूसरे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पानी निकासी में लगे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे मध्यम से तेज बारिश लगातार जारी रहेगी। कई जगह बिजली कड़क सकती है।
विज्ञापन


वाहनों को किया डायवर्ट
जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर, संजय चौक, एसडी कॉलेज, पुराना बस स्टैंड, इंसार बाजार, असंध रोड किसान भवन के बाहर, पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर विर्क नगर के बाहर और सनौली रोड पर पानी जमा हो गया। खादी आश्रम के सामने एलिवेटेड हाईवे पर भी पानी पहुंच गया। पुलिस ने वाहनों को सेक्टर-29 और एनएफएल की तरफ डायवर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक मूसलाधार बारिश
एक घंटे तक मूसलाधार बारिश से नाले और ड्रेन ओवरफ्लो हो गए। शहर की लाइफलाइन ड्रेन नंबर-एक में पानी बैक हो गया। वहीं ड्रेन नंबर-दो में पहले से यमुना का पानी वापस आ रहा है। पानी को आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। ऐसे में करीब 12 कॉलोनियों में पानी भर गया। कई कॉलोनियों में घरों से बाहर निकलने को जगह नहीं है। 10 गांवों में तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। बारिश का पानी गांव की फिरनी पर जमा हो गया और खेतों में भी पानी भर गया है।



पांच खंडों में हुई बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश (मिमी)

पानीपत 89
समालखा 121
इसराना 87
बापौली 114
मतलौडा 111
वर्जन :
यमुना नदी में ताजे वाला से छोड़ा गया पानी जिले की सीमा से आगे निकल चुका है। इससे खतरा टल गया है। बारिश से कुछ गांवों में पानी का ठहराव जरूर हुआ है। संबंधित विभाग पानी निकासी में लगे हैं।

-डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed