{"_id":"692deaf9420237b47b04537f","slug":"trouble-due-to-jam-at-tamsabad-sanauli-toll-plaza-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148071-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तामसाबाद-सनौली टोल प्लाजा पर जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तामसाबाद-सनौली टोल प्लाजा पर जाम से परेशानी
Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर तामसाबाद-सनौली टोल प्लाजा पर आए दिन लगने वाले जाम से वाहन चालक परेशान हैं। एनएच 709 एडी पर बने इस टोल पर पिछले चार दिनों से सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है। वहीं तामसाबाद टोल पर दोपहिया वाहनों के लिए टोल चलने के दो साल बाद भी सर्विस लेन का निर्माण भी अधूरा है। जिससे दिक्कतें और बढ़ रही हैं। टोल के साथ रोडे-पत्थरों से दोपहिया वाहनों को निकलने पर कई बार गिर पर चोटिल हो चुके हैं। एनएचएआई टीम ने टोल व सडक निर्माण कंपनी को निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे पर स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है।
कई बार फास्टटैग सिस्टम फेल होने से भी समस्या हो रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (एचएन)709 एडी पर तामसाबाद टोल में बनाए गए टोल पर सुबह-शाम जाम से लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। जहां तामसाबाद टोल प्लाजा पर टोल कटने में देरी और टोल पर दोपहिया वाहनों के रास्ते पर रोडे़-पत्थर पडे़ होने से निर्माणाधीन सर्विस लेन से वाहन चालकों को आफत झेलनी पड़ रही है । इस बारे में टोल कंपनी इंचार्ज विक्राम और अनुज को कहना है कि शादियों के सीजन के चलते गाडि़यों की भीड़ होने पर समय लग रहा हैं। सभी सुविधाओं पर ध्यान रखा जा रहा हैं।