{"_id":"6909079cdfefce399d08f1a0","slug":"trials-will-be-held-today-for-state-level-sports-competitions-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146556-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए आज होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए आज होंगे ट्रायल
Tue, 04 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए मंगलवार को ट्रायल कराए जाएंगे। इसके लिए खेल विभाग ने सभी तैयारी कर ली है। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग द्वारा खेल तैराकी, हैण्डबाल, वालीवाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल व एथलेटिक्स पुरुष तथा महिला वर्ग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 नवंबर काे अंबाला और पंचकूला में होगा। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। वॉलीबाल के लिए सुबह 10 बजे शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन में प्रशिक्षक सन्नी चौधरी, दीपक नर्सरी प्रशिक्षक, महेंद्र सिंह नर्सरी प्रशिक्षक, विक्की व अमित कुमार नर्सरी प्रशिक्षक ट्रायल लेंगे।
तैराकी के लिए दोपहर तीन बजे बलदेव सिंह स्वीमिंग अकादमी, काला आंब रोड पानीपत में खो-खो प्रशिक्षक गुलशन व प्रवीन कादियान ट्रायल लेंगे। हैंडबाल के लिए सुबह नौ बजे बजे जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, सिवाह में हैंडबाल प्रशिक्षक ओएसपी शीतल, नर्सरी प्रशिक्षक अनिल कुमार, पवन व सुनील ट्रायल लेंगे। बास्केटबाल के लिए सुबह 9 बजे शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन, पानीपत में वुशू प्रशिक्षक कुलदीप, नर्सरी प्रशिक्षक दीपक शर्मा व कबड्डी नर्सरी प्रशिक्षक प्रवीन ट्रायल लेंगे। बैडमिंटन के लिए सुबह नौ बजे विक्रम बैडमिंटन अकादमी जाटल रोड पर तलवारबाजी प्रशिक्षक, कबड्डी प्रशिक्षक ज्योति व विनोद ट्रायल लेंगे। एथलेटिक्स के लिए सुबह नौ बजे जिला स्तरीय खेल स्टेडियम सिवाह में एथलेटिक्स प्रशिक्षक ओएसपी सुषमा देवी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिजेंद्र कुमार, नर्सरी प्रशिक्षक अशोक कुमार व रिंकू शर्मा ट्रायल लेंगे।