{"_id":"69efd7672b9e7f8a1f02c028","slug":"treatment-takes-four-to-five-hours-180-patients-return-without-treatment-panipat-news-c-244-1-pnp1007-156189-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इलाज में लग रहे चार से पांच घंटे, बिना इलाज के लौटे 180 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इलाज में लग रहे चार से पांच घंटे, बिना इलाज के लौटे 180 मरीज
Tue, 28 Apr 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ टी ब्रेक पर होने से मरीजों की लगी लाईन। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गर्मी बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को खांसी-जुकाम और डिहाइड्रेशन के मरीज ज्यादा रहे। सोमवार की ओपीडी 1550 के करीब रही। मरीजों को चार से पांच घंटे तक लाइन में लगकर इलाज व दवा लेनी पड़ी। इससे मरीजों ने विभाग को पर्याप्त सुविधा समय पर देने की मांग उठाई है।
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने से करीब 180 मरीजों को बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ा। अस्पताल में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे ही मरीजों का आना शुरू हो गया। ओपीडी के लिए पंजीकरण कराने के बाद चिकित्सक व फिर फार्मेसी पर दवा लेने के लिए लाइन लंबी होती चली गई।
- कभी खड़े होकर तो कभी बैठकर किया इंतजार
कच्चा कैंप निवासी राधिका ने बताया कि वह खांसी की जांच के लिए सुबह 9 बजे अस्पताल आई थी। उनको पंजीकरण कराने के बाद फिजिशियन से मिलने के लिए लाइन में खड़े होकर तो कभी बैठकर इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन ने उन्हें खून, बलगम और शूगर की जांच कराने का परामर्श दिया। इसके बाद उन्हें इस पूरी प्रक्रिया में करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। अब भी उनको दवा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
- जांच कराने आई चिकित्सक जा चुके थे
काबड़ी रोड की सोमी देवी ने बताया कि वह शनिवार को भी अस्पताल आई थी। उस समय उनकी जांच की रिपोर्ट नहीं मिली थी। वह सोमवार को जरनल सर्जन को दिखाने के लिए आई। उसके आने तक चिकित्सक ओपीडी से जा चुके थे। उनको 01:36 बजे भी जरनल सर्जन न मिलने से लौटना पड़ा। कोई भी जांच कराते हैं तो इसकी रिपोर्ट एक बजे के बाद ही मिलती है। इसके बाद चिकित्सक नहीं मिलते हैं।
-- -- -- -
चिकित्सकों को ओपीडी के पूरे समय कक्ष में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद भी मरीजों को चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं तो इसकी जांच करवाई जाएगी। इस तरह की मनमर्जी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. विजय मलिक, सीएमओ