फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Treated wastewater will be reused, 50 km of model roads will be built, and the municipal market will be redesigned.

Panipat News: ट्रीटेड वेस्ट वाटर को दोबारा प्रयोग में लाया जाएगा, 50 किमी. मॉडल सड़कें होंगी, पालिका बाजार नए रूप में होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Treated wastewater will be reused, 50 km of model roads will be built, and the municipal market will be redesigned.
पानीपत। नए साल में शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट के साथ मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के ट्रीटेड वेस्ट वाटर को पुन: प्रयोग में लाएगा। इसके साथ शहर में 50 किमी. लंबाई में सड़क मॉडल बनाई जाएंगी। पालिका बाजार को नए रूप में बनाया जाएगा। सेक्टर 11-12 सड़कों को आधुनिक बनाया जाएगा। वहीं पानीपत में दो और समालखा में एक बड़ी लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। पानीपत में पुरानी सब्जी मंडी और समालखा के भापरा में इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलेगी। पानीपत नगर निगम को एग्रो मॉल नया भवन मिलेगी और समालखा नगर परिषद का करीब आठ करोड़ की लागत से नया कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम पानीपत और नगर परिषद समालखा ने शहर में नए साल में करीब 500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाए और इनमें से कुछ काम भी चल रहा है। इनमें 350 करोड़ के प्रस्ताव अकेले पानीपत नगर निगम क्षेत्र के हैं। नगर निगम ने इनमें से कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
पानीपत व समालखा में बनेंगी तीन आधुनिक लाइब्रेरी
नगर निगम शहर में दो बड़ी लाइब्रेरी बनाएगा। किला स्थित लाइब्रेरी को आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ कृष्णपुरा में नई लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यहां अब पानी की टंकी बनी हुई है। निगम इस टंकी को गिराएगा और यहां चार मंजिला लाइब्रेरी बनाई जाएगी। वहीं समालखा नगर परिषद शहर में नई लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बनाया जा रहा इंडोर स्टेडियम
सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी में 6900 वर्ग मीटर इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस पर करीब 44.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जिम, योगा, फिजियोथेरेपी सेंटर, कैंटीन, लिफ्ट और पार्किंग होंगी। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, व्यायामशाला, कैंटीन, लिफ्ट व स्नानगृह होगा। वीआईपी रूम और दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। इसके साथ नगर निगम सेक्टर-11 बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम बना रहा है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों और विभिन्न आयोजनों के लिए एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठकें, विवाह, सेमिनार और अन्य बड़े आयोजनों के लिए उपयोग किया जाएगा। इसमें बैठने की अच्छी व्यवस्था, मंच और अन्य बुनियादी सुविधाएं होंगी।


बॉक्स

एक आरओबी और दो अंडरपास मिलेंगे
शहर में पुराना औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड तक करीब 52 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका भूमि पूजन कर लिया गया है। वहीं गोहाना रोड और आजाद नगर अंडरपास को इसी साल बनाया जाएगा। इनके मूर्त में होने के बाद आधे शहर को सहारा मिलेगा। वहीं दिल्ली पैरलल नहर पर पानीपत रिफाइनरी रोड पर जाटल रोड और असंध रोड पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। असंध रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जबकि जाटल रोड पर ओवरब्रिज बनाने काम शुरू किया जाएगा।

बॉक्स

18 करोड़ में बन रहा अति आधुनिक दमकल केंद्र
औद्योगिक नगरी में करीब 20 हजार इकाइयां हैं। पानीपत शहर के अलावा आसपास के गांवों में भी फैक्टरियां हैं। यहां दमकल केंद्र अपेक्षाकृत कमजोर था। नगर निगम सेक्टर-25 में करीब 18 करोड़ की लागत से अति आधुनिक दमकल केंद्र बना रहा है। यह करीब दो एकड़ में बनाया जा रहा। इसके मूर्त रूप में आने के बाद दमकल विभाग मजबूत होगा और किसी भी घटना को जल्द काबू पाया जा सकता है।



समालखा में बनेगा इंडोर स्टेडियम
समालखा नगर परिषद में इस साल आठ करोड़ की लागत से अपना नया भवन होगा। इसके साथ शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके बाद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्राइवेट लाइब्रेरी में महंगी फीस नहीं देनी पड़ेगी। नगर परिषद भापरा में इंडोर स्टेडियम बनाएगा।

----
2025 में ये रहा बड़ा रहा
-नगर निगम में 4.50 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी घोटाला सामने आया। इसकी जांच अब एंटी करप्शन
ब्यूरो कर रही है।
-एससी बस्तियों के विकास कार्यों में गड़बड़झाली साल के आखिरी महीने में सामने आया। अधिकारियों ने दो करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदार को कर दिया।
-प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी पूरा साल ठीक नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-नगर निगम ने दिवाली से पहले बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और करीब 80 रेहड़ी-फड़ी के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी गई।
-समालखा में पुल के नीचे फल और सब्जी मंडी उठाने के लिए हंगामा हुआ और आखिरकार नगर परिषद ने इनको हटाया।
-समालखा नगर परिषद में एक प्राइवेट अस्पताल को एनओसी जारी करने का मामला सालभर गूंजा।
-आठ मरला से मॉडल टाउन ईजी डे तक मॉडर्न सड़क की सौगात मिली।
-असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप से हिमांशु नर्सरी तक सड़क बनाकर फैंसी लाइट लगाई।
-फैंसी लाइटों का भुगतान न होने पर ठेकेदार दिवाली से एक दिन पहले मुख्य आठ सड़काें की लाइट बंद कर दी। निगम अधिकारियों ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराई।
-इस साल दो एंटी स्माॅग गन और तीन स्काई लिफ्ट नगर निगम में शामिल की गई।
-करीब आठ करोड़ की लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का पुननिर्माण कराया गया।

वर्जन :
निगम क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ अच्छा वातावरण देने का भी प्रयास है। इसके साथ युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी इस साल दी जाएंगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

वर्जन :
शहर में लोगों की मांग अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अब शहर में राजकीय महिला कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल और वृद्धाश्रम बनाने की तैयारी है। इस साल आधा पहले से चल रहे विकास कार्य मूर्त रूप में होंगे। इससे शहर को नई सुविधा मिलेंगी।

प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी।
वर्जन :
प्रत्येक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। इसके साथ विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्वक सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। हाउस की बैठक में पारित प्रस्ताव को पूरा किया जाएगा।
कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed