{"_id":"699235bdf9209d678a09fffc","slug":"travelling-home-for-holi-is-a-challenge-with-trains-to-up-and-bihar-running-out-of-seats-panipat-news-c-244-1-pnp1011-152302-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: होली पर घर जाना चुनौती, यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: होली पर घर जाना चुनौती, यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते हुए यात्रियों की भीड़। संवाद
पानीपत। होली नजदीक है। प्रवासी मजदूरों को घर जाना है, पर लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। जिले से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री रेलवे स्टेशन के चक्कर काटने को मजबूर हैं और लंबी प्रतीक्षा सूची ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों के लोग पानीपत में रहते हैं। ये लोग त्योहारों पर अपने घरों की ओर रुख करते हैं। सबसे अच्छा साधन ट्रेन होने के कारण यह ट्रेनों में यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। अब होली के अवसर पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। खासकर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, पटना और यूपी के गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है जिससे कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद कम हो गई है। जिला एक औद्योगिक शहर है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक वस्त्र उद्योग, रिफाइनरी और अन्य फैक्ट्रियों में कार्यरत हैं, इनमें से अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से आते हैं। त्योहारों के समय ये सभी अपने-अपने गांव लौटते हैं जिससे ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ जाती है। इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
यात्री मनोज और राजकुमार ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से टिकट कंफर्म कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग आरक्षण काउंटर पर कतार में लग रहे हैं तो कुछ ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं। बिहार के मधुबनी जाने वाले मनीष ने बताया कि होली साल का सबसे बड़ा त्योहार है और ऐसे में उन्हें हर हाल में घर जाकर अपनों के बीच होली का त्योहार मनाना है। टिकट नहीं मिली तो वे जनरल डिब्बे में यात्रा करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
होली के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव है। रेलवे मुख्यालय को यात्रियों की संख्या और बढ़ती मांग की जानकारी भेज दी गई है। यदि आवश्यक हुआ तो अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।
- रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।