फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Travel only if necessary, Roadways will send 150 buses to Kurukshetra

Panipat News: जरुरी हो तो ही सफर पर निकलें, रोडवेज 150 बसों को कुरुक्षेत्र भेजेगा

Tue, 25 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 25 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Travel only if necessary, Roadways will send 150 buses to Kurukshetra
टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : 1
पानीपत। सफर के लिए बाहर जाना जरूरी होने पर ही घर से निकलें, नहीं तो बसों की कमी के कारण यात्रा में कठिनाई आएगी। कुरुक्षेत्र में बुधवार को गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी कार्यक्रम में पानीपत रोडवेज डिपो से 150 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। जिनमें 80 बसें पानीपत डिपो की होगी। बाकी रोहतक से 30 और झज्जर डिपो से 40 बसें मिली हैं। रोडवेज ने लोकल और मध्यम रूटों से बसों को हटाकर गांवों में भेज दिया है। ऐसे में मंगलवार को यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों द्वारा बसों को मंगलवार शाम को ही निर्धारित गांवों में भेजा जाएगा। जिसके बाद उन्हें बुधवार को यात्रियों को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए भेजा जाएगा। पानीपत से करीब 395 बसों को भेजा जाएगा। जिनमें अधिकतर बसों को आरटीओ द्वारा भेजा जा रहा है। रोडवेज द्वारा संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। साथ ही अधिकारियों द्वारा चालक और परिचालक को संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए है। बुधवार को बसों के कुरुक्षेत्र में जाने के बाद यात्रियों को बसों की भारी कमी का सामना करना पड़ेगा। लोकल और अन्य रूटों से बसों को कुरुक्षेत्र के लिए भेजा जाएगा। जिससे यात्रियों को अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में वर्तमान में 134 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से 80 बसों को बुधवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के लिए भेजा जाएगा। जिसमें से केवल 54 बसों का संचालन लोकल, लंबे और अन्य रूटों पर किया जाएगा। इनमें से दस एसी बसोंं का आज तक रोडवेज द्वारा रूट निर्धारित नहीं किए गए है। जिन्हें दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 150 बसों को कुरुक्षेत्र भेजने का फैसला लिया गया है। जिनमें से 80 बस पानीपत, रोहतक से 30 और झज्जर डिपो से 40 बस मिली हैं। लोकल और अन्य रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम को लेकर बसों के चालक और परिचालक को संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विक्रम कंबोज डिपो महाप्रबंधक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed