फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transgenders create ruckus at police station, climb on table and indulge in obscene acts, tear policeman's uniform

Panipat News: किन्नरों का थाने में हंगामा, टेबल पर चढ़कर की अश्लीलता, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Transgenders create ruckus at police station, climb on table and indulge in obscene acts, tear policeman's uniform
पानीपत। किन्नरों ने सेक्टर-29 थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दो किन्नरों के साथ तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस लूट की सूचना पर तीनों को थाने में लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष ने बताया वीरवार रात को पुलिस को रोहतक बाईपास पर लूट की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो मतलौडा क्षेत्र के भालसी निवासी रवि से दो किन्नर आशु उर्फ अंश व देवा उर्फ दीपा रुपये छीन रहे थे। पुलिस तीनों को लेकर थाने पर पहुंची। पुलिस ने रवि को शिकायत लिखने को कहा। वह शिकायत लिखने लगा तो किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात एएसआई कृष्ण कुमार ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन किन्नरों ने थाने में रखे गमले फेंकने शुरू कर दिए। कपड़े निकालकर थाने की टेबल पर चढ़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। पुलिसकर्मी विजय ने उनको रोका तो उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती कर तीनों को हिरासत में ले लिया। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे और नशे की हालत में ही इस हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर तीनों के खिलाफ थाने पर हंगामा करने, अश्लीलता करने व पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed