फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transformer is not taking the load, paddy crop is getting affected

Panipat News: ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा रहा, धान की फसल हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Transformer is not taking the load, paddy crop is getting affected
पानीपत। धान के सीजन में ट्रांसफार्मर के लोड न उठाने का मामला समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने पहुंचा। छाजपुर खुर्द गांव के किसान सुरेंद्र ने ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण नया ट्रांसफार्म लगवाने की मांग की। उन्होंने लोड की स्थिति प्रशासन के सामने रखी और बताया कि धान के सीजन में उनकी फसल प्रभावित हो रही है। जिससे ज्यादा लोड होने की स्थिति में मोटर जलने का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने बिजली निगम अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में 267 में से 142 समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में समाधान शिविर की अध्यक्षता की। इससे पहले यहां पिछले दरबार की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में कभी समस्याएं ज्यादा पहुंच जाती है तो कभी इनका प्रतिशत कम रह जाता है। यहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभियान प्रगति के पथ पर है। शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वन विभाग एक पौधा देता है।
विज्ञापन

शिवकुमार वासी विकास नगर ने वार्ड-16 में लाइट लगाई गई थी। उसका इसकी मजदूरी नहीं मिली है। 11वीं के छात्र पुष्कर ने प्रशासन के सामने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि घरेलू समस्या के कारण स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया।द्ध जिसका उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल में दाखिला कराने में सहयोग के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को मामले को देखते हुए मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला परिषद की डीप्टी सीईओ कंचन व सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed