{"_id":"68e43578be68faf7a80b550b","slug":"train-services-resume-on-jammu-route-to-ply-on-the-entire-route-from-15th-panipat-news-c-244-1-pnp1011-145070-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जम्मू रूट पर रेल सेवा बहाल, 15 से पूरे मार्ग पर दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जम्मू रूट पर रेल सेवा बहाल, 15 से पूरे मार्ग पर दौड़ेंगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जम्मू तवी-मकटपुरा और पठानकोट-जम्मू सेक्शन में भूस्खलन के कारण रुकी रेल सेवा को उत्तर रेलवे ने बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 अक्तूबर से कई ट्रेनें पूरे मार्ग पर चलेंगी जबकि कुछ को सीमित दूरी तक चलाया जाएगा।
रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों को उनके मूल मार्ग पर चलाने की अनुमति दी है। इनमें नई दिल्ली से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12425 15 अक्तूबर से दोबारा चलेगी। वापसी में 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से पटरी पर लौटेगी।
12751 नांदेड़ से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन 17 अक्तूबर से और 12752 जम्मू तवी से नांदेड़ 19 अक्तूबर से फिर शुरू होगी। 11077 पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस भी 15 अक्तूबर से अपने पूरे मार्ग पर दौड़ेगी जबकि वापसी की 11078 जम्मू तवी-पुणे 17 अक्तूबर से बहाल होगी। 18101 टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से और 18102 जम्मू तवी-टाटा 18 अक्तूबर से चलेगी।
विज्ञापन
18309 संभलपुर-जम्मू तवी 16 अक्तूबर से और वापसी की 18310 जम्मू तवी-संभलपुर 19 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके अलावा 74909 पठानकोट-मकटपुरा व 74910 मकटपुरा-पठानकोट डेमू ट्रेनें भी 15 अक्तूबर से फिर चलेंगी।
पांच ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट : 18 अक्तूबर से 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी अब लुधियाना तक ही जाएगी। 19 अक्तूबर से 19415 साबरमती-वैष्णो देवी कटरा अब अमृतसर तक चलेगी। 15 अक्तूबर से 20985 कोटा-मकटपुरा ट्रेन अब लुधियाना तक सीमित रहेगी। 20 अक्तूबर से 22941 इंदौर-मकटपुरा अब जम्मू छावनी तक ही जाएगी। 15 अक्तूबर से 20847 दुर्ग-मकटपुरा अब अंबाला तक ही चलेगी ।