फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1,000 police personnel will handle security at the Nirankari Samagam, with surveillance conducted from 100 watchtowers.

Panipat News: निरंकारी समागम में एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, 100 मचानों से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
1,000 police personnel will handle security at the Nirankari Samagam, with surveillance conducted from 100 watchtowers.
संत निरंकारी आध्या​त्मिक स्थल पर सजाया गया विशाल पंडाल। कुलदीप राठी-संवाद - फोटो : samvad
-23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होगा 79वां अंतरराष्ट्रीय समागम, सात से आठ लाख अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन


-700 एकड़ में फैले मैदान पर जीआरपी की घोड़ा पुलिस व एक लाख स्वयंसेवक रहेंगे तैनात

-श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी विशेष ई-बसें

जगमहेंद्र सरोहा

पानीपत। भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश-विदेश से सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
करीब 700 एकड़ में फैले समागम स्थल पर सुरक्षा के लिए लगभग 100 ऊंची मचान (वॉच टावर) बनाई गई हैं। यहां से पुलिसकर्मी दूरबीन और कैमरों की मदद से पूरे परिसर पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


पानीपत-सोनीपत पुलिस के साथ जीआरपी भी संभालेगी मोर्चा
सुरक्षा व्यवस्था में पानीपत और सोनीपत पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगी। समागम स्थल के नजदीक भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की घोड़ा पुलिस भी मोर्चा संभालेगी। स्टेशन पर डीएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख सेवादार संभालेंगे व्यवस्थाएं

संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि आध्यात्मिक स्थल को चार बराबर भागों में बांटकर भोजन, आवास और यातायात की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पिछले एक महीने से हजारों श्रद्धालु सेवा कार्यों में जुटे हैं। समागम के दौरान मिशन के करीब एक लाख स्वयंसेवक भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभालेंगे।


श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी विशेष ई-बसें

श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो से भोड़वाल माजरी तक विशेष बसें चलाएगा। डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि शुरुआती चरण में पांच ई-बसें चलाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की संख्या और मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सजाया गया विशाल पंडाल। कुलदीप राठी-संवाद

संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सजाया गया विशाल पंडाल। कुलदीप राठी-संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed