{"_id":"6ad7cc0595435152db0dec6d","slug":"sahil-israna-becomes-bharat-kesari-kirti-wins-the-title-of-bharat-kumari-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166354-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साहिल इसराना बने भारत केसरी, कीर्ति ने जीता भारत कुमारी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साहिल इसराना बने भारत केसरी, कीर्ति ने जीता भारत कुमारी का खिताब
विज्ञापन
दशहरा पर इसराना में कुश्ती करते पहलवान। संवाद
इसराना में 50वें विशाल दशहरा दंगल में प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, महिला और पुरुष वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना (पानीपत)। विजयादशमी पर इसराना की पुरानी अनाज मंडी में 50वें विशाल दशहरा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। दंगल में साहिल इसराना ने रोहित मिर्चपुर को हराकर भारत केसरी का खिताब जीता, जबकि कीर्ति इसराना ने आरती खडवाली को हराकर भारत कुमारी का ताज अपने नाम किया।
दंगल में भाजपा नेत्री सुमित्रा जागलान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आर्य सुरेश मलिक और जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल मलिक सींक विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर तिलक राज ने किया। इस दौरान बिलावल, चरखी दादरी से आईं मुस्कान और रितिका ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यातिथि सुमित्रा जागलान ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और युवाओं को नशे से दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
पहलवान टोनी जागलान ने बताया कि 76 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक डाबड़ा ने प्रवींदर (मेहर सिंह अखाड़ा) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राहुल भैंसवाल और अनुज (योगेश्वर दत्त अखाड़ा) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। भारत कुमारी का खिताब कीर्ति इसराना ने आरती (खडवाली) को हराकर जीता। इसके अलावा, महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों और भारत केसरी मुकाबलों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
इस अवसर पर टोनी पहलवान, सुक्रमपाल जागलान, संदीप जागलान, रणजीत जागलान, कोच अनुज जागलान, सोनू, प्रदीप बिहोली, आचार्य विकास, योगेश, कुलदीप, जगपाल, सुरेंद्र जागलान, धर्मपाल जागलान, राहुल जागलान, नवीन जागलान और खुशी राम जागलान मौजूद रहे।