{"_id":"692a130f7898788ee4094541","slug":"traffic-system-deteriorates-during-wedding-season-daily-traffic-jams-in-the-city-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147912-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शादी के सीजन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, शहर में रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शादी के सीजन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, शहर में रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर में शादी के सीजन आते ही यातायात व्यवस्था पर प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर शादी के सीजन में बैंक्वेट हॉल के बाहर गाड़ियों को सही तरीके से खड़ा न करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
सेक्टर-25 में बाईपास पर बड़ी संख्या में बैंक्वेट और पैलेस बनाए गए है। जहां शादी का सीजन शुरू होते ही जाम की स्थिति अपने आप बन जाती है। जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शादी में पहुंचने वाले मेहमान गाड़ियों को ठीक ढंग से खड़ी न कर इधर उधर लगाकर अंदर समारोह में चले जाते है।
इसके बाद सड़क पर जगह न मिलने के कारण वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। शहर में बाईपास और असंध रोड पर शादी के सीजन में जाम की स्थिति देखने को मिलती है।