फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Traders mobilized to protest against policemen not taking action

Panipat News: पुलिसकर्मी कार्रवाई न होने के विरोध में व्यापारी लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traders mobilized to protest against policemen not taking action
पानीपत। रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर कब्जे के प्रयास में एक पुलिसकर्मी की कथित संलिप्तता और प्रधान के साथ बदसलूकी के मामले में बाजार के व्यापार लामबद्ध हो गए हैं। संयुक्त व्यापार मंडल ने पुलिसकर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी है। इसमें दो लोगों को नामजद कर अन्य पर केस किया है, जबकि पुलिसकर्मी पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। संयुक्त व्यापार मंडल ने इसके विरोध में शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित तोताराम धर्मशाला में बैठक बुलाई है। वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मी की संलिप्तता को नकारा है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा ने वीरवार को सभी व्यापारियों को बैठक का संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर कब्जे का प्रयास किया गया था। वह सबकी एकजुटता के चलते नाकाम हुआ। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पुलिसकर्मी ने रेलवे रोड के प्रधान एवं संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल मदान के साथ बदतमीजी की थी। उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। व्यापारियों ने इसकी लिखित शिकायत एसपी को भी दी थी। ऐसे में व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में रेलवे रोड स्थित तोताराम धर्मशाला में शुक्रवार को बैठक में सबके साथ चर्चा कर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला रेलवे रोड स्थित तोताराम धर्मशाला के नजदीक सेनेटरी की एक दुकान पर बुधवार अल सुबह कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया था। बाजार एसोसिएशन के आगे आने के बाद यह विफल रहा और सारा सामान वापस दुकान में रखवाया था। दुकानदार केतन ने कुछ लोगों पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इसकी लिखित शिकायत थाना शहर पुलिस को दी थी। पुलिस ने बुधवार काे इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

पुलिस रेलवे रोड की दुकान पर कब्जे के प्रयास के मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। संयुक्त व्यापार मंडल ने हवलदार अशोक के खिलाफ लिखित शिकायत दी हुई है। वीडियो में हवलदार किसी से दुर्व्यवहार करता नजर नहीं आ रहा हैं।
राजबीर सिंह, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed