फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor trolley loaded with rugs overturned on elevated highway, driver saved

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर पलटी रग्स से लदा ट्रैक्टर ट्राली, वाहन चालक बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley loaded with rugs overturned on elevated highway, driver saved
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर सोमवार शाम को करीब साढे चार बजे रग्स से लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया।
विज्ञापन

ट्राली में करीब 10 फीट की ऊंचाई तक रग्स भरा होने के चलते करीब एक गांठ के कपड़े नीचे जीटी रोड पर गिर गए। गनीमत रही कि उस समय जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम था।
करीब 45 फीट की ऊंचाई से रग्स गिरने पर कोई भी हादसा हो सकता था। इन सबके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
इसके चलते एलिवेटेड हाईवे पर भी करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
हादसा सोमवार सायं करीब साढ़े चार बजे एलिवेटेड हाईवे पर लालबत्ती चौक के ऊपर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार ट्रैक्टर-ट्राली में रग्स भरकर सेक्टर-29 जा रहा था। वह एलिवेटेड हाईवे पर लालबत्ती चौक के कुछ आगे आया कि अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। एलिवेटेड हाईवे की रेलिंग ऊंची होने के चलते ट्रैक्टर-ट्राली नीचे गिरने से बच गए। इसमें से रग्स की एकगांठ कपड़ा नीचे जीटी रोड रोड पर गिर गया। सेक्टर-12 के दीपक ने बताया कि वह कार से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

वह लालबत्ती से निकला तो ऊपर से कुछ सामान गिरता नजर आया। उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। एक मोटरसाइकिल चालक दूसरी और दो ई-रिक्शा तीसरी लेन में चल रहे थे।
उस समय जीटी रोड की एक नंंबर लेन पर कोई वाहन नहीं था। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया। वहीं नीचे जीटी रोड पर पड़ा रग्स उठाया। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया रग्स से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली एलिवेटेड हाईवे पर रेलिंग के साथ पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ रग्स नीचे जीटी रोड पर भी गिर गया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने एलिवेटेड हाईवे और जीटी रोड का यातायात सुचारु करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed