फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor-trolley loaded with bricks overturned, young man died

Panipat News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with bricks overturned, young man died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बरसत रोड पर सोमवार रात डेढ़ बजे भैंसवाल ड्रेन के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से सचिन (23) की मौत हो गई। वह शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के असदपुर गांव का रहने वाला था और पीछे ईंटों की ट्राॅली पर बैठा था। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
झिंझाना क्षेत्र के असदपुर गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा सचिन ईंट भट्ठे पर ईंटों की सप्लाई करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता था। वह सोमवार रात को ईंटों की ट्राॅली लेकर कांधला से पानीपत पहुंचा था। रात को डेढ़ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बरसत रोड पर भैंसवाल गंदे नाले के पास ट्रॉली का पहिया धंस गया है। जिससे ट्राॅली पलट गई जिसे ट्राॅली पर बैठा सचिन ईंटों के नीचे दब गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे ईंटों के नीचे से निकालकर नागरिक अस्पताल पानीपत में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन पानीपत नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता देवेंद्र ने बताया कि सचिन की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है और पत्नी चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि रात को हादसा हुआ था। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed