फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor driver dies after being hit by JCB's bucket

Panipat News: जेसीबी का बोकेट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after being hit by JCB's bucket
पानीपत । खोतपुरा गांव में जेसीबी का बोकेट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यहां काम करते हुए ट्रैक्टर चालक की छाती में बोकेट लगा था। मृतक के पिता ने यहां काम कर रही कंपनी के मालिक व जेसीबी चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के कल्हेड़ी गांव निवासी बाली राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा बेटा रणजीत (32) मोतीराम कॉलोनी निवासी मोहन कुमार के ट्रैक्टर पर चालक था। इस ट्रैक्टर को हार्दिक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगाया गया था। यह कंपनी खोतपुरा गांव में मिट्टी उठान का काम कर रही है। रणजीत यहां काम कर रहा था। उसको सूचना मिली कि मोहन की मिट्टी में दबने से मौत हो गई है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। यहां उसको पता चला कि रणजीत की मौत जेसीबी का बोकेट करने से हुई है। इसमें जेसीबी चालक की गलती थी। इसमें कंपनी के मालिक ने भी लापरवाही बरती है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed