फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Topped in block level competition without coach

बिना कोच के खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बने अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Topped in block level competition without coach
पानीपत। रुद्रा - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव सुताना के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रितिक ने दूसरे के फोन में भाला फेंकने का वीडियो देखकर खेल सीखा और बिना कोच के खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 46 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई है। रितिक ने बताया कि उसके घर में किसी के पास भी स्मार्टफोन नहीं है, वह पड़ोसियों और अपने दोस्तों से मिलने पर कुछ देर के लिए फोन मांगकर भाला फेंकने का तरीका सीखा था। फिर शाम को मैदान में जाकर उसी तरह से भाला फेंककर अभ्यास करता था।
विज्ञापन

टूटे भाले से तीन महीने से कर रहा था अभ्यास
रितिक रोजाना टूटे हुए भाले से अभ्यास करता है। रितिक ने बताया कि एक साल पहले वह अपना पहला जैवलिन 800 रुपये का लेकर आया था, जो अभ्यास करते हुए टूट गया था। जिसके बाद से पिछले तीन महीने से रितिक टूटे हुए भाले से ही अभ्यास कर रहा था। रितिक ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है कि वह नया भाला लेकर अभ्यास कर सके। उन्होंने बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के साथ ही खेल का अभ्यास किया। पैसे न होने के कारण वह रोज चार किलोमीटर दूर पैदल ही स्कूल जाता है। लौटने पर पर अभ्यास करता है। खेल की तैयारी करने के लिए पढ़ाई का एक घंटा भी कम किया था।
विज्ञापन

आठ महीने पहले ही सीखा डिस्कस थ्रो, 35 मीटर दूर फेंककर जीता स्वर्ण
गांव ऊझा के रहने वाले रुद्र ने 35 मीटर डिस्कस थ्रो करके खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता संदीप ने बताया आठ महीने पहले ही उसने डिस्कस थ्रो सीखना शुरू किया था। ताऊ का लड़का प्रिंस ही रूद्र का कोच है। वह रोजाना पांच घंटे अभ्यास कराता है, जिसकी बदौलत रुद्र ने अपने पहले डिस्कस थ्रो मुकाबले में ही 35 मीटर दूर डिस्क फेंककर पदक हासिल किया। रुद्र ने 8 महीने पहले जब पहली बार डिस्कस थ्रो किया था, तब वह सिर्फ 18 मीटर दूर ही फेंक सका था। रुद्र का चचेरा भाई और उसका कोच प्रिंस डिस्कस थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर है।

पानीपत। रितिक।

पानीपत। रितिक।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed