{"_id":"65022986137891414c00be54","slug":"took-possession-panipat-news-c-244-1-pnp1004-5863-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसानों को तीन एकड़ भूमि पर नायब तहसीलदार ने दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसानों को तीन एकड़ भूमि पर नायब तहसीलदार ने दिलाया कब्जा
विज्ञापन
फोटो: 40
- करीब एक माह पहले यूपी के मवी गांव के किसानों ने धान की फसल में टैक्ट्रर चलाकर लिया था अवैध कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बापौली। रिशपुर गांव में यूपी के यमुना बांध के अंदर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ करीब तीन एकड़ भूमि को यूपी के किसानों से कब्जा मुक्त करवा हरियाणा के किसानों को दिलाया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद को नहीं पनपने दिया जाएगा। जानकारी अनुसार करीब एक माह पहले यूपी के मवी गांव के किसानों ने हरियाणा के रिसपुर गांव के किसान राजेश, राजपाल व धर्मबीर की धान की फसल में टैक्ट्रर चलाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन को दी। प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए बापौली के नायब तहसीलदार कैलाश चंद ने कानूनगो और पुलिस बल के साथ निशानदेही के बाद उच्चाधिकारियों के रिशपुर गांव के किसान राजेश, राजपाल व धर्मबीर को मौके पर खेत में जाकर ट्रैक्टर चलवा कर कब्जा वापस दिलवाया। इस दौरान प्रशासन ने यूपी के किसानों से भी कहा कि वे तालमेल बना कर रखें। इस प्रकार के झगड़े न करें। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।