{"_id":"679a927984d5bb938f09034c","slug":"took-a-dip-of-faith-on-mauni-amavasya-panipat-news-c-244-1-pnp1006-131364-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
सनौली। मौनी अमावस्या पर बुधवार को यमुना में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। साथ ही सभी ने परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरियाणा और यूपी के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर सनौली हरियाणा-यूपी यमुना बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। स्नान के दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव कैराना व सीओ श्याम सिंह, सनौली थाना एसएचओ विनोद, सनौली नाका पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यमुना घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्नान संपन्न होने पर यमुना नदी पर गोताखोर एवं पुलिस तैनात रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना नदी पर गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व गुलशाद तैनात रहे।
यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रत्न सिंह रावल समिति सदस्यों व प्राइवेट गोताखोर जावेद, बिल्लू, नौशाद व जाकिर सहित यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। पुलिस व गोताखोरों ने नाव से यमुना में घूमकर निगरानी की और श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की। उधर, यमुना किनारे पर कुछ लोगों ने प्रसाद के अलावा बेचने के लिए सामान रखा। जहां स्नान करने के उपरांत महिलाओं व बच्चों द्वारा मन-पसंदीदा सामान की खरीदारी की। यह पर्व सकुशल संपन्न हो गया। वही यमुना किनारे स्थित मंदिर के महंत सुभाष गिरी महाराज का कहना है कि मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान व पूर्ण अर्चना कर दान आदि करने से श्रद्धालु पुण्य के भागी बनते हैं।