फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tollman was beaten up without paying tax

Panipat News: बिना टैक्स दिए गाड़ी निकाला, टोलकर्मी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tollman was beaten up without paying tax
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर टोल पर बिना टैक्स दिए गाड़ी निकालने पर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। कार चालक बेरीकेड्स तोड़कर चला गया। आरोप है कि वह कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ आया और टोल कर्मी के साथ मारपीट कर चला गया। शिकायत पर इसराना थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भिवानी के खरखड़ी गांव निवासी आशीष डाहर टोल प्लाजा पर लेन अटेंडेंट है। वह बुधवार को ड्यूटी पर था। इसी दौरान लेन संख्या 10 पर एक गाड़ी चालक आया। चालक ने अपना नाम अंग्रेज निवासी इसराना बताया। उसने बिना टोल दिए गाड़ी निकालने की बात कही। उन्होंने मना किया तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई और कार चालक बगैर टोल दिए ही बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। वह कुछ देर बाद बाइक पर सोनू व कालू नाम के व्यक्तियों के साथ आया और गाड़ी न निकालने का मजा चखाने की धमकी देते हुए उसे डंडों से पीटा। मौके पर अन्य टोलकर्मियों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने अस्पताल में अपना इलाज कराया। थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed