{"_id":"695441c2ef736d04660333c6","slug":"toilets-being-built-without-permission-were-closed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-149778-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिना मंजूरी बनवाए जा रहे शौचालय को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिना मंजूरी बनवाए जा रहे शौचालय को कराया बंद
विज्ञापन
समालखा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत समालखा नगर परिषद द्वारा चार शौचालय बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इनमें शहर के हथवाला रोड पर पीडब्ल्यूडी के दफ्तर के नजदीक रोड किनारे शौचालय बनाने का काम शुरू करने से पहले ही बंद करा दिया।
शौचालय बनाने की भनक बगैर किसी परमिशन के पीडब्ल्यूडी को लग गई। बस फिर क्या था सूचना मिलते ही विभाग के दो जेई मौके पर पहुंचे और बगैर परमिशन के निर्माण कार्य शुरू करने का हवाला देते हुए काम बंद कर दिया गया। अब नगर परिषद को शौचालय बनाने के लिए नई जगह की तलाश करनी होगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत समालखा नगर परिषद ने करीब 56 लाख की लागत से शहर में शौचालय बनाने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने निरीक्षण कर चार जगहों को चिन्हित किया था। इनमें नई अनाज मंडी के पास, श्मशान घाट रोड, भापरा रोड व हथवाला रोड पर पीडब्ल्यूडी दफ्तर के नजदीक शामिल हैं।