फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today there may be power failure for six hours

Panipat News: आज छह घंटे तक गुल रह सकती है बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Today there may be power failure for six hours
पानीपत। बिजली निगम रविवार को जिले में 33केवी लाइन क्रॉसिंग और मरम्मत कार्य चलाएगा। इससे 12 सब स्टेशन के 45 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक से छह घंटे तक की बिजली कटौती होगी। बढ़ती गर्मी और उमस से आम जन की बेचैनी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी सेक्टर 29 पार्ट वन, पार्ट टू, सेक्टर 24, सनौली रोड, गोल्डन ब्रांच, 11 केवी हैंड फैब, गोल्डन, ग्राेवर, सेक्टर 29 पार्ट वन फीडर पर सुबह छह से दोपहर साढ़े 10 बजे तक लाइन क्रॉसिंग कार्य पूरा करने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी संजय अस्पताल, वर्धमान, जेआर खन्ना, शिवानी स्वतंत्र, निंबरी, रावेरा, सेक्टर 29 पार्ट वन, हैंड फेब फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवी के स्वतंत्र फीडर सीईटीपी, क्राउन, जिंदल वूलन, सरला हैंडक्राफ्ट, अक्षय, बीईएसबीआर, जीएसएस और पसीना रोड फीडर पर सुबह नौ से 10 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 33 केवी इसराना फीडर पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी एनसी कॉलेज, पूठर, इसराना घरेलू आपूर्ति, आदित्य फीडर पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। शनि मंदिर और सचदेवा स्वतंत्र फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी काबड़ी सब-स्टेशन के 11 केवी स्वतंत्र फीडर ब्यास फाइबर, आरके इंटरनेशनल, एमवी कोटेक्स, देविशा कोट स्पीन और जीटी रोड फीडर पर भी मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

समालखा में 33 केवी नेस्ले, छदिया, मनाना, 11केवी लाइन पार, पट्टीकल्याणा व किवाना खेती आपूर्ति छदिया लाइन पर सुरक्षा कार्य के चलते सुबह पांच से नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी जीटी रोड इंडस्ट्री और मच्छरौली घरेलू आपूर्ति मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना में ग्रामीण घरेलू आपूर्ति में 11 केवी बिजावा, शाहपुर, जल आपूर्ति फीडर, खेती आपूर्ति में 11 केवी पलड़ी-1, शाहपुर और हेचरी स्वतंत्र फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 11 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। ग्रामीण घरेलू आपूर्ति के ही 11 केवी बिजावा, जल आपूर्ति, शाहपुर, पलड़ी-1 और शाहपुर खेती आपूर्ति फीडरों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed