फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today on Chhath, about 70 thousand devotees will offer prayers to the Sun.

Panipat News: छठ पर आज करीब 70 हजार व्रती देंगे सूर्य को अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Today on Chhath, about 70 thousand devotees will offer prayers to the Sun.
शुगर मिल के पास छठ पर्व को लेकर की गई तैयारी। संवाद
पानीपत। छठ महापर्व पर वीरवार को करीब 70 हजार व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इनके साथ करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। पानीपत शहर में पांच प्रमुख स्थानों के साथ सात जगह पर छठ महापर्व का पूजन किया जाएगा। इसके साथ शुक्रवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाज के लोगों ने वीरवार को खरना किया। व्रतियों ने दिनभर व्रत रखा और शाम के समय छठी मैया के लिए भोजन तैयार किया। मान्यता है कि व्रती शाम को बिना आवाज एक बार में खाना खाते हैं। अगर उनको कोई टोक देता या फिर आवाज लगा देता है तो वे खाना वहीं छोड़ देते हैं। इसके बाद वे वीरवार को पूरा दिन व रात को व्रत रखेंगे और शुक्रवार को सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं। मान्यता है कि पूर्वांचल के लोग अपने बच्चों और परिवार की सलामती को लेकर व्रत रखते हैं। इनमें महिलाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन

छठ महापर्व पर यहां दिया जाएगा अर्घ्य
असंध रोड थर्मल रजवाहा, बाबरपुर ड्रेन नंबर-टू, गोहाना रोड एनएफएल रजवाहा, सूर्यदेव छठ पूजा समिति द्वारा कुटानी रोड, सूर्यदेव छठ पूजा ट्रस्ट द्वारा काबड़ी रोड सैनी कॉलोनी में अस्थायी घाट बनाकर आयोजन किया जाएगा। बापौली और सनौली क्षेत्र के व्रती यमुना के सनौली घाट पर अर्घ्य देंगे। समालखा में अस्थायी घाट बनाकर सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल समन्वय परिवार संस्था संस्थापक पीएन सिंह, सुशील ठाकुर, अवधेश यादव, प्रधान उपाध्यक्ष अमित सिंह व मीडिया प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन एनएफएल छठ घाट पर होगा। यहां पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा मुख्यातिथि होंगे। यहां रात को जागरण होगा और भंडारा लगाया जाएगा। यहां झूले लगाए गए हैं। श्री सर्व धर्म एकता सोसायटी के प्रधान राजेंद्र यादव ने बताया कि असंध रोड थर्मल रजवाहे पर कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे।


महिलाओं ने तैयार की पूजा की टोकरी
इस बार फलों की टोकरी की मांग अधिक है। इसमें खरबूजा, अनानास, सेब व बड़े फलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा घरों में अन्य पकवान बनाए जाते हैं। लोकेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि इस बार फलों में महंगाई देखने को मिल रही है। केले करीब 80 रुपये दर्जन हैं। टोकरी 200 से 500 रुपये तक की है। इसके साथ सजावट का सामान बिक रहा है।

शुगर मिल के पास छठ पर्व को लेकर की गई तैयारी। संवाद

शुगर मिल के पास छठ पर्व को लेकर की गई तैयारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed