फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day to apply for admission

Panipat News: दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for admission
पानीपत। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) नियम के दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले अभिभावकों ने दाखिले के लिए आवेदन किए थे। इसके बाद फिर विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए। अभिभावकों की ओर से 23 जून तक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद परिणाम जारी होगा। अर्थात निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका होगा। एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद अभ्यर्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा। पहले जिले में करीब 1600 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए थे। निजी स्कूलों में नर्सरी विंग व पहली कक्षा तक दाखिला होना है।
विज्ञापन

आवेदन करते समय बच्चे की उम्र सही भरनी जरूरी : नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र बीती 31 मार्च 3 साल पूरी होनी चाहिए। इसी तरह एलकेजी में बच्चे की उम्र 4 साल, यूकेजी में बच्चे की उम्र 5 साल और कक्षा पहली में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 6 साल पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का चयन ऐसे करें : आवेदनकर्ता को अपने निवास स्थान से 0-1 किलोमीटर और 1-3 किलोमीटर की परिधि में स्थित निजी स्कूलों में से ही चयन करना चाहिए। यदि आवेदनकर्ता का निवास चयनित स्कूल के 0-1 किलोमीटर या 1-3 किलोमीटर की परिधि में नहीं आता है, तो सत्यापन के दौरान विद्यालय प्राधिकरण की ओर से आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed