फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last date for enrollment under RTE

Panipat News: आरटीई के तहत नामांकन की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for enrollment under RTE
पानीपत। आरटीई ( शिक्षा का अधिकार ) एक्ट 2009 की धारा 12 के पात्र लाभार्थियों के नामांकन कराने की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। पहले शिक्षा विभाग द्वारा प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के ऑनलाइन दाखिले के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल रखी गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 25 किया गया। अंतिम तिथि नजदीक आते ही स्कूलों में आवेदन तेजी से आने लगे हैं। अभिभावक अंतिम तिथि नजदीक आते ही सचेत हो गए हैं और तेजी से नामांकन करवा रहे हैं। नामांकन के बाद हार्ड काॅपी खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत जरूरतमंद बच्चों को दाखिला देना है। स्कूलों को इसके लिए सीटों की घोषणा करनी होती है। विभाग ने सीट स्पष्ट न करने वाले 198 स्कूलों को नोटिस भी दिया है। इसके साथ स्कूलों में दाखिलों के लिए आवेदन लगातार जारी हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि आरटीई के तहत नामांकन की अंतिम तिथि को 15 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल की किया है। अभिभावक निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए आने लगे है। अनुमान है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा नामांकन अधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed