फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last chance to take admission in UG first year.

Panipat News: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने का आज अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to take admission in UG first year.
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण दाखिला प्रक्रिया में फिर तेजी आ गई है। हालांकि बुुधवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन होगा। वंचित विद्यार्थी प्रक्रिया के अंतिम दिन फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकेंगे। दाखिले के लिए युुवाओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जहां सोमवार को 974 युुवाओं ने पंजीकरण करवाया था, जबकि 1208 युवाओं ने दाखिला लिया था। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 832 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि 1244 युवाओं ने दाखिला लिया। अब यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए बुधवार को अंतिम दिन है। चौथे व अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त को संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन




हालांकि यूजी के लिए दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो गई थी लेकिन विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रबंधन की मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पांच से 14 अगस्त तक केे लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया था ताकि वंचित विद्यार्थी यूजी में दाखिला ले सकें। पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए आगे भी आए। पांच अगस्त से नए पंजीकरण के साथ शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया में हर रोज औसतन करीब 1400 विद्यार्थी दाखिला ले रहे थे। हालांकि अंतिम दिन दाखिले के लिए कॉलेजों में युवाओं की भीड़ उमड़ सकती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समय रहते कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला सुुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन






124944 विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला-
प्रदेश के 345 कॉलेजों में 88 पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार शाम तक 176032 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 124944 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुल आवेदन का करीब 70.98 फीसदी है। हालांकि शहर के प्रमुख कॉलेजों में 84 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। मंगलवार शाम तक आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 2026 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 16 फीसदी सीटें रिक्त हैं। जिले के 14 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन-

निदेशालय द्वारा यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल फिर खोले जाने के बाद काफी विद्यार्थी दाखिले के लिए आए हैं। चौथे चरण की काउंसलिंग में करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दाखिले के अंतिम दिन 14 अगस्त को वंचित विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकते हैं।
- पंकज चौधरी, दाखिला नोडल अधिकारी, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed