फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today all Roadways offices will be shifted to the new bus stand

Panipat News: आज नए बस स्टैंड में शिफ्ट होंगे रोडवेज के सभी कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Today all Roadways offices will be shifted to the new bus stand
पानीपत। रोडवेज डिपो का महाप्रबंधक समेत सभी कार्यालय सिवाह स्थित नए बस स्टैंड में शुक्रवार को शिफ्ट होंगे। इसके लिए पुराने व नए बस स्टैंड पर हलचल तेज हो गई हैं। हालांकि वर्कशाॅप अभी पुराना बस स्टैंड पर ही रहेगी। इससे यात्रियों को कोई भी समस्या आने पर वह संबंधित अधिकारी के पास जाकर अपना समाधान भी करा सकेंगे। इधर रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी बहनों को रोडवेज बसें पर्याप्त नहीं मिलीं। उनको किराया देकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। महिलाओं ने सरकार से शुभ मुहूर्त अनुसार ही अवकाश या छूट देने की मांग की।
विज्ञापन


सिवाह गांव में नया बस स्टैंड 18 जुलाई को शुरू किया था। यहां दिल्ली-चंडीगढ़ के अलावा अन्य लंबे रूटों की बसों का ठहराव होता है, जबकि महाप्रबंधक समेत कई कार्यालय पुरान बस अड्डे में थे, जिस वजह से रोडवेज विभाग के कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन एक सितंबर से महाप्रबंधक समेत सभी कार्यालय सिवाह स्थित नए बस अड्डे में शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


बूथ पर लगाए गए रूट बोर्ड-
महाप्रबंधक के कार्यालय शिफ्ट होने से पहले ही नए बस अड्डे के 18 बूथों पर रूट बोर्ड लगा दिए गए है। इनके लगने से यात्रियों को अब अलग-अलग बूथों पर चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्हें रूट बोर्ड से ही सभी जानकारी मिल जाएगी और वह अपने बूथ पर जाकर आसानी से बस में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो सकती है दुकानों की बोली शुरू-
पीडब्ल्यूडी की तरफ से नए बस अड्डे की बिल्डिंग बनाई गई है, जल्द विभाग की तरफ से रोडवेज को यह बिल्डिंग सुपुर्द कर दी जाएगी। इससे पहले बस अड्डे में खाने-पीने की दुकानों व कैंटीन जल्द बोली कराई जा सकती है।


खड़ा होकर गुजरा वापसी सफर-
रोडवेज विभाग की तरफ से रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त राेडवेज व सिटी बस सर्विस की बसें लगाई थी, लेकिन 31 अगस्त को वह भी कम पड़ गई। बृहस्पतिवार को बहनाें का वापसी का सफर भी परेशानियाें भरा रहा। राेडवेज बसाें में ताे खड़े हाेकर सफर किया ही, साथ में घर जाने के लिए ऑटाे व ई- रिक्शा में सफर किया, इसके लिए ज्यादा किराया देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed