{"_id":"6823c0c681755352240f06f4","slug":"tiranga-yatra-will-be-taken-out-tomorrow-bjp-held-a-meeting-and-made-a-strategy-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136895-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन
जिला कार्यकार्यकारिणी के साथ बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले में 15 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक से शुरू होगी और जीटी रोड से होते हुए संजय चौक स्थित वंदे मातरम चौक तक पहुंचेगी।
भाजपा ने इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को सेक्टर-छह स्थित कार्यालय में बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति को सारे विश्व ने देखा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के दृष्टिगत एक तिरंगा यात्रा पानीपत से आगामी 15 मई को शाम पांच बजे जिला सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक से शुरू होगी। यह वंदे मातरम चौक तक जाएगी।
इसमें सभी धर्मों के गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी यात्रा का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है और सभी प्रबुद्ध नागरिक केंद्र सरकार और भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में मजहब के आधार पर भारत के निर्दोष नागरिकों की जान ली है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यात्रा में चारों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक भाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री रोशन लाल मैहला ने सबका स्वागत किया। इस मौके पर जिला सचिव सुनील कंसल, सुमित जागलान, नेहा शर्मा, डॉ. हेमा रमन, चांद भाटिया व श्वेता राजपूत मौजूद रही।