फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thug took Rs 1.03 lakh from three credits of a youth on the pretext of increasing the limit

ठग ने लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक के तीन क्रेडिट से निकाले 1.03 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thug took Rs 1.03 lakh from three credits of a youth on the pretext of increasing the limit
पानीपत। बैंककर्मी बनकर ठग ने एक युवक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और उसके तीनों बैंक के क्रेडिट कार्डों से कुल 1 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी को कोई ओटीपी नहीं बताया, इसके बावजूद शातिर ने खाते से नकदी निकाल ली। पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू दलबीर नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पास 28 जनवरी को शाम पांच बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। वह झांसे में आ गया और उसने क्रेडिट कार्ड का नंबर बता दिया। फोन कटते ही उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उसका उपरोक्त नंबर एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी लिंक था। जिस वजह एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पहले 10 हजार और फिर 40 हजार रुपये निकाले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 18,500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उसके तीनों बैंक के क्रेेडिट कार्ड से कुल 1 लाख से अधिक रुपये निकाले गए। पीड़ित ने दावा किया है कि उसने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, इसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed