फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths betting on matches arrested

Panipat News: मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three youths betting on matches arrested
पानीपत। सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना पर असंध रोड स्थित होटल में दबिश देकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, एक टैब व छह मोबाइल बरामद किए। यह युवक बिग बैस लीग पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन





सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार शाम को गश्त के दौरान रामलाल चौक पर थी। उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि होटल एसआर के कमरा नंबर 201 में तीन युवक टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे है। उन्होंने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने उन्हें दबिश देने के आदेश दिए। उनकी टीम ने होटल के कमरा नंबर 201 पर दबिश दी। यहां कमरे से क्रिकेट मैच चलने की आवाज आ रही थी। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो बेड पर तीन युवक बैठे मिले। यह युवक टी-20 का हॉट सिक्सर्स व रेनी गेट का मैच चल रहा था। रेनी गेट्स की टीम बैटिंग कर रही थी व हिट की टीम बॉलिंग कर रही थी। तीनों युवक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस टीम ने सट्टा खेल रहे तीनों युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान विजय उर्फ रिंकू निवासी देशराज कॉलोनी, ईश कुमार निवासी ग्रीन पार्क, तहसील कैंप व अशोक निवासी वधावाराम कॉलोनी , तहसील कैंप के रूप में हुई ।
विज्ञापन


इन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि टैब में क्रिकेट मैच चल रहा था। टेब पर नार्मल एलइडी से 25-30 सेकेंड पहले ही उन्हें मैच के स्टे्टस का पता लग जाता है। जिससे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed