{"_id":"5ef101d08ebc3e42c94d7e09","slug":"three-young-men-from-russia-quarantine-9-employees-of-positive-hotels-panipat-news-knl349866186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से आए तीन युवक पॉजिटिव, होटल के नौ कर्मचारी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से आए तीन युवक पॉजिटिव, होटल के नौ कर्मचारी क्वारंटीन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। ये युवक रूस से पानीपत आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होटल के नौ कर्मचारियों के सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है।
संक्रमण की चपेट में न्यू फ्रेंडस कॉलोनी का 38 वर्षीय, हरिबाग कॉलोनी का 32 वर्षीय और मॉडल टाउन का 34 वर्षीय युवक आए हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री रूस और दिल्ली हैं। डॉक्टरों ने इनको खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर इनके संपर्क में आने वाले 18 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब कोरोना के कुल 137 मामले हो चुके हैं। इनमें से 95 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए इसराना के एनसी कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल भी बना दिया है। अब कोरोना के मरीजों का यहीं पर ईलाज होगा। इस माह अब तक कोरोना के 70 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को भी रूस और यूके से आए सात युवक पॉजिटिव मिले थे। सोमवार और रविवार को मिलकार दोनों होटल के 19 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
ब्लूजे होटल और रेस्टोरेंट को किया गया बंद
ब्लूजे रेस्टोरेंट में रूस आकर ठहरे तीन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया। वहां काम करने वाले 9 कर्मचारियों ने पानीपत के सरकारी अस्पताल जाकर सैंपल दिए। रूस से आए तीनों युवकों के सैंपल 16 जून को लिए गए थे।
विज्ञापन
विदेश से आने वालों ने बढ़ाई चिंता
अब तक दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले लोग जिले के लिए बड़ा खतरा थे। जिले में अब तक आए कुल 137 में से 80 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली समेत देश के दूसरे स्थानों से हैं। अब विदेशों से आ रहे लोग जिले के लिए खतरा बन चुके हैं। रविवार को रूस व यूके से आए 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
पांच को किया गया डिस्चार्ज, तीन नए मिले पॉजिटिव: डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 3 केस पॉजिटिव मिले हैं,वहीं 5 केस डिस्चार्ज भी किए हैं।संतनगर की 19 वर्षीय युवती,भगत नगर के 26 वर्षीय युवक, स्थानीय सेक्टर 11-12 की 68 वर्षीय महिला, नूरवाला के 53 वर्षीय पुरुष और 36 वर्षीय महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।