फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three workers burnt in boiler explosion are in critical condition, admitted to PGI Chandigarh

Panipat News: बॉयलर फटने से झुलसे तीन श्रमिकों की हालत नाजुक, पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल

Sat, 09 Aug 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Three workers burnt in boiler explosion are in critical condition, admitted to PGI Chandigarh
पानीपत/सनौली। रसलापुर गांव में एल्युमिनियम के दरवाजे बनाने वाली एक्यूजन कंपनी फैक्टरी का बॉयलर फटने से झुलसे तीनों श्रमिकों की हालत नाजुक हो गई है। सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल से उनको रेफर कर दिया है। तीनों श्रमिकों को पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया है। बापौली थाना पुलिस तीसरे दिन भी उनके बयान दर्ज नहीं कर पाई।
विज्ञापन

बापौली क्षेत्र के रसलापुर गांव में प्रदीप मलिक की एक्यूजन कंपनी के नाम से एल्युमिनियम फैक्टरी में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे बॉयलर फट गया था। जिसमें मध्य प्रदेश के तीन श्रमिक अमित, सुनील और छोटूराम झुलस गए थे। तीनों को गंभीर हालत में पानीपत में सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया था। तीनों की हालत में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने उनको दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। फैक्टरी मालिक प्रदीप उनको पीजीआई रोहतक ले गए। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। थाना बापौली के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि तीनों श्रमिकों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया है। उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed