फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three washing stations operating illegally in Tehsil Camp were sealed and their electricity connections were cut.

Panipat News: तहसील कैंप में अवैध रूप से चल रहे तीन वॉशिंग स्टेशन सील, बिजली कनेक्शन काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three washing stations operating illegally in Tehsil Camp were sealed and their electricity connections were cut.
अवैध सर्विस स्टेशन पर सील लगाते निगम कर्मचारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम दिवाली के बाद फिर कार्रवाई में जुट गई है। टीम ने बुधवार शाम को तहसील कैंप में अवैध रूप से चल रहे तीन वॉशिंग स्टेशन को सील कर दिया। साथ ही इनके बिजली कनेक्शन कटवा दिए हैं। तीनों 15-20 साल से पानी के सामान्य कनेक्शन पर व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे थे। दो वॉशिंग स्टेशन साथ-साथ में चल रहे थे। निगम ने पहली बार किसी वॉशिंग स्टेशन पर कार्रवाई की है। अब शहर के दूसरे स्थानों पर वॉशिंग स्टेशन की भी जांच की जाएगी। अवैध मिलने पर इनको भी सील किया जाएगा।
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम एक्सईएन गोपाल कलावत की अगुवाई में बुधवार को कार्यालय समय के बाद तहसील कैंप में स्काईलार्क रोड से फतेहपुरी रोड पर पहुंची। फतेहपुरी चौक की तरफ चलते ही दो वॉशिंग स्टेशन एक साथ चल रहे थे। टीम ने स्टेशन संचालकों से इनकी मंजूरी और काॅमर्शियल कनेक्शन की जानकारी मांगी। दोनों में से कोई भी जानकारी नहीं दे पाया। एक्सईएन ने इस बारे में निगम आयुक्त डॉ. पंकज को अवगत कराया। नगर निगम की टीम ने बिजली निगम अधिकारियों को अवगत कराया। उनकी जांच में दोनों वॉशिंग स्टेशन पर सामान्य कनेक्शन पाए गए। बिजली निगम की टीम ने दोनों के कनेक्शन काट दिए। नगर निगम की टीम ने इनको सील कर दिया। इनसे कुछ दूरी पर इसी तरह वॉशिंग स्टेशन चल रहा था। उसको भी सील कर दिया। मौके पर एटीपी दीपक राणा व जेई रिंकू समेत टीम के 10 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में फड़ी निर्धारित स्थान पर लगवाईं
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वाली 15 दुकानाें के बोर्ड और अन्य सामान उठा लिया। टीम इसके बाद फतेहपुरी चौक से बरसत रोड सड़क पर स्थित सब्जी मंडी पहुंची। एक्सईएन गोपाल कलावत ने इनको निर्धारित स्थान पर ही रेहड़ी व फड़ी लगाने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि वे पिछले महीने इस बारे में जागरूक कर चुके हैं। अब दोबारा आगे बैठे मिले तो सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वाहन किए जब्त
टीम ने सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर भी कार्रवाई की। टो मशीन की मदद से पांच गाड़ियों को जब्त किया। इनका चालान करने के साथ टो मशीन का चार्ज लेकर छोड़ा गया। वहीं पुलिस व नगर निगम की टीम ने बुधवार को जीटी रोड की सर्विस लेन पर भी कार्रवाई की।


तहसील कैंप में तीन वॉशिंग स्टेशन अवैध रूप से चलते मिले हैं। तीनों का बिजली कनेक्शन कटवाकर सील कर दिया है। शहर में बाकी स्थानों पर चल रहे वॉशिंग स्टेशन की जांच की जाएगी।

- गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम

अवैध सर्विस स्टेशन पर सील लगाते निगम कर्मचारी। संवाद

अवैध सर्विस स्टेशन पर सील लगाते निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed