{"_id":"61fed8b2c5616358cf104703","slug":"three-thousand-rupees-looted-from-the-youth-sitting-on-the-dairy-on-the-strength-of-the-pistol-panipat-news-knl980906112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर डेयरी पर बैठे युवक से लूटे तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर डेयरी पर बैठे युवक से लूटे तीन हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। वारदात के पहले पिस्तौल को लोड करते हुए बदमाश।
- फोटो : Panipat
पानीपत। बरसत रोड स्थित गुरुनानक डेयरी पर बैठे एक युवक से नकाबपोश दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिए। नकदी कम मिलने पर बदमाशों ने युवक पर पिस्तौल की बट से हमला किया और फरार हो गए। बदमाशों की लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह 4 जनवरी रात 11 बजे डेयरी पर बैठकर दूध की गाड़ी आने इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो युवक दुकान पर मास्क लगाकर आए। बदमाशों ने पहले दुकान मालिक के बारे में पूछा फिर पी-नट बटर मांगा। एक बदमाश ने पेंट की जेब से पिस्तौल निकली और कैश देने के लिए कहा। उसने दिनभर की कमाई के तीन हजार रुपये बदमाशों को दे दिए।
कैश कम मिलने पर बदमाश ने उस पर पिस्तौल की बट से हमला किया। इसी बीच बदमाश ने उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह बदमाशों से भिड़ गया और किसी तरह फोन को बचा लिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फतेहपुरी चौक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
महेंद्र ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद उसने सबसे पहले शटर को बंद किया और इसकी सूचना अपने जीजा को कॉल कर दी। इसी बीच दूध लेकर गाड़ी भी पहुंच गई और कुछ ही देर में जीजा भी दुकान पर पहुंचा। जिसके बाद उसने शटर खोला और आपबीती बताई।
युवक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ धारा 394, 452, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- इंस्पेक्टर हरिराम, तहसील कैंप थाना प्रभारी