{"_id":"6107093a8ebc3e83e557a40c","slug":"three-substations-of-33kv-will-give-relief-from-undeclared-cuts-of-electricity-panipat-news-knl785394197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर निगम का मास्टर स्ट्रॉक, अब मिलेगी अघोषित कटों से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर निगम का मास्टर स्ट्रॉक, अब मिलेगी अघोषित कटों से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिजली संकट से पानीपत के बाहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द छुटकारा मिलने वाला है। बिजली निगम की सब अर्बन डिविजन के अंतर्गत तीन नए 33केवी के सब स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत तीन सब स्टेशन बरसत रोड, गढ़ सरनाई, सिंगपुरा सिठाना में बनेंगे। तीनों सब स्टेशनों का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के लाखों लोगों को फायदा होगा। बिजली सप्लाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा सकेगी और बिजली के अघोषित कटों से छुटकारा मिलेगा। वहीं, इसी क्षेत्र के 31 गांवों में जगमग योजना का काम भी पूरा हो चुका है। अब सिर्फ सिवाह गांव जगमग से अधूरा है और दो फीडर बचे हैं, जो आसपास के पांच गांवों को सप्लाई देते हैं। अगस्त के अंत तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
गर्मी के मौसम में बिजली खपत प्रतिदिन करीब 60-70 लाख यूनिट से डेढ़ करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी, जिससे रोजाना बिजली के अघोषित कट लग रहे थे। साथ में निगम को भी उपकरणों के खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था।
बरसत रोड
यहां 33केवी के सब स्टेशन में 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इस पर करीब 2 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे पांच गांव खोतपुरा, चंदौली, बरसत, नूरवाला, विजयनगर में बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
गढ़ सरनाई
यहां भी 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इस पर भी करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे गढ़ सरनाई, पलहेड़ी, बराना समेत पांच गांवों को फायदा होगा।
सिंगपुरा सिठाना
यहां 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इन पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे सिंगपुरा-सिठाना, बोहली और नहर के आसपास के क्षेत्र को फायदा होगा।
सब डिविजन ने क्षेत्र के सभी 11केवी के ओवरलोड रहने वाले फीडरों के प्रपोजल तैयार कर लिए हैं। इनकी आपूर्ति को नया मार्ग देने की तैयारी की जा रही है। वहीं क्षेत्र में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए टीम काम कर रही है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
-रमेश खटकड़, एडीओ, सब अर्बन सब डिविजन, पानीपत।