फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three-storey grand commercial building will be built in ward number 10 with 4 crores, corporation income will increase with employment

वार्ड नंबर 10 में 4 करोड़ से बनेगी तीन मंजिला भव्य कमर्शियल इमारत, रोजागर के साथ बढ़ेगी निगम आय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three-storey grand commercial building will be built in ward number 10 with 4 crores, corporation income will increase with employment
शहरवासियों के लिए एक खुशखबरी है। वार्ड नंबर-10 में व्यायासिक भवन समेत रैन बसेरा की इमारत के निर्माण कार्य को निकाय की मंजूरी मिल गई है। वार्ड नंबर-10 में पुरानी सब्जी मंडी एरिया के पास पड़ी निगम की 1100 गज जमीन पर अब 4 करोड़ रुपये से एक भव्य व्यावसायिक इमारत का निर्माण होगा। इसमें नीचे और ऊपर शोरूम बनाए जाएंगे, इनके ऊपर रैन बसेरा बनेगा। सामने कार व बाइक पार्किंग समेत हरियाली भी होगी।
विज्ञापन

इस इमारत को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी, लोगों को रोजगार भी मिलेगा और निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इसमें शहरवासियों की तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा वहीं सुरक्षा के सभी उपकरणों लगाए जाएंगे। इससे ये इमारत अपने आप में एक टूरिस्ट स्पॉट बन जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए निगम ने दूसरी बार शहरी स्थानीय निकाय को प्रशासकीय अनुमति के लिए पत्राचार किया था, जो अब मंजूर हो गया है। अब नगर निगम इसके निर्माण के लिए टेंडर लगाएगा जाएगा। इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग तक फाइनल हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इस निर्माण कार्य को महज 6 माह के भीतर पूरा करते हुए शहर को इस विकास कार्य से एक नई सौगत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट की सरकार ने भी सराहना की है। इस प्रोजेक्ट को देखकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने भी प्रदेश के अन्य नगर निगमों को इस प्रकार के प्रोजेक्ट ढूंढने के आदेश दिए थे, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके, शहर की सुंदरता बढ़ सके और निगम को आत्मनिर्भर भी बनाया जा सके।
ये होगा स्ट्रक्चर, ये चीजें बनाएंगी खास
1100 गज की इस जमीन पर तीन मंजिला इमारत बनेगी। धरातल व प्रथम तल पर 10 बाई 30 के 16 शोरूम बनाए जाएंगे। इनका रास्ता दोनों तरफ से होगा, दोनों तरफ शटर लगेंगे। इन शोरूम के ऊपर दूसरी मंजिल पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसमें करीब 100 लोगों के साथ एक साथ रुकने की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें सभी मूलभूत शौचालय-लाइट-पानी- कंबल आदि सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके ठीक सामने 24 कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा 200 से भी ज्यादा बाइकों के लिए पार्किंग होगी। इमारत के दोनों तरफ हरियाली के लिए जगह छोड़ी गई है। इस भव्य इमारत के निर्माण के बाद इसमें लाइटिंग, हर मंजिल पर शौचालय, पीने का पानी, टावर लाइट, ग्रीन एरिया, समेत सीसीटीवी तक को लगाया जाएगा ।

तीन साल की मेहनत- भाटिया
वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए लगातार तीन साल मेहनत की है। आज इसकी अप्रूवल उनके तीन साल की मेहनत का फल है, जो उनकी तरफ से शहरवासियों के लिए एक सौगात होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 31 जुलाई 2019 को निगम आयुक्त से जमीन का सर्वे करवाया गया था। इसके बाद निगम सदन में इसका प्रस्ताव पास करवाकर इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर मुख्यालय भिजवाई। इसमें पहले 28 शोरूम थे, लेकिन बायलॉज 2014 एक्ट के तहत इसमें बदलाव किया गया, क्योंकि इसमें दूसरे कामों की जगह नहीं छोड़ी गई थी। एक बार फिर से आर्किटेक्ट से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनवाई, दोबारा से फिर वही प्रक्रिया शुरू। अब जाकर इसे प्रशासकीय अनुमति मिली है।
वर्जन-
ये एक स्पेशल प्रोजेक्ट है। इसकी प्रशासकीय अनुमति मिल गई है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएगा और इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed