{"_id":"69e3fbd43b28728a150367c4","slug":"three-people-arrested-for-fatally-attacking-a-youth-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155735-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने युवक पर ईंटों व डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अमर भवन चौक निवासी संजय उर्फ संजू, रिंकू और सागर को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि संजय चौक सनौली रोड निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे गौरव के पास 29 मार्च की रात करीब नौ बजे संजू ने कॉल की। संजय ने महिला और अपने बीच में न आने की धमकी दी।
करीब आधा घंटे बाद संजू अपने चाचा के साथ उनकी गली में आया और गौरव को फिर से धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर गौरव पर तेजधार हथियारों व लाठी, डंडों से हमला कर दिया। जिसमें गौरव के सिर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर गौरव पर हमला किया था।