फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three other courses of skill development started in SD College

Panipat News: एसडी कॉलेज में कौशल विकास के तीन अन्य कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Three other courses of skill development started in SD College
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में स्नातक की शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कौशल विकास के तीन कोर्स भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके साथ कौशल विकास के कोर्स की संख्या बढ़कर 20 से अधिक हो जाएगी। नए कोर्स में हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन, ब्यूटी वेलनेस में एडवांस कोर्स और डिजिटल कम्युनिकेशन के साथ अकाउंटिंग में एडवांस कोर्स होंगे। इससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कौशल प्राप्त कर आय कमा प्राप्त कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं उठा पाएंगे।
एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्गत स्नातक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में हुए बदलाव के तहत इस सेशन से कौशल विकास के पहले 15-16 कोर्स चल रहे हैं। अब तीन नए कोर्स कॉलेज में शुरू किए जाएंगे। कोर्स शुरू करने के लिए कॉलेज में सामान्य बैठक की गई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि इसी सेशन से इन कोर्स को शुरू किया जाएगा। कौशल कोर्स शुरू होने से विद्यार्थी स्वयं अपनी पढ़ाई का खर्च उठा पाएंगे। इन कोर्स से विद्यार्थियों के लिए नए-नए आय के अवसर खुलेंगे। कौशल कोर्स में हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन, ब्यूटी वेलनेस में एडवांस कोर्स और डिजिटल कम्युनिकेशन के साथ अकाउंटिंग में एडवांस कोर्स शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थी उत्सुकता के साथ इन कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। जल्द ही इनकी पढ़ाई कॉलेज में शुरू की जाएगी। कॉलेज में हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन, ब्यूटी वेलनेस में एडवांस कोर्स और डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स निशुल्क रहेंगे जबकि अकाउंटिंग में एडवांस कोर्स पर शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्स और अन्य विषयों की बैठक में स्वीकृति मिली : एसडी पीजी कॉलेज में गत दिनों विशेष परिषद की बैठक हुई। जिसमें कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ उच्चतर शिक्षा निदेशालय व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सदस्य शामिल हुए। बैठक में कॉलेज के नए कोर्स और अन्य विषयों को रखा। परिषद ने बैठक में इन सबको स्वीकृति दी। इसके बाद कॉलेज ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed