फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three members of bike thief gang arrested

Panipat News: बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three members of bike thief gang arrested
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं और पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान दीपक, अमन और राधेश्याम निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए रुपये की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर गोपाल कॉलोनी में रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक झाड़ियों से बरामद की। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपी चोरी की एक बाइक यूपी बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। गिरोह का सरगना आरोपी दीपक है। दीपक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ मारपीट व स्नेचिंग के तीन मुकदमे जिले के अलग-अलग थानाें में दर्ज हैं। आरोपी करीब तीन माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed