फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including two brothers cheated 19.25 lakhs from brother-in-law in the name of sending them to Germany

Panipat News: जर्मनी भेजने के नाम पर जीजा-साले से दो भाइयों समेत तीन ने ठगे 19.25 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three including two brothers cheated 19.25 lakhs from brother-in-law in the name of sending them to Germany
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जीतगढ़ के एक युवक और उसके साले को जर्मनी भेजने के नाम पर दो भाइयों समेत तीन ने मिलकर 19.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले दस्तावेजों मे कमी निकालते हुए फर्जी मार्कशीट बनवाई, फर्जी टिकट भेजी और रुपये लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए। पंचायत में आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव जीतगढ़ निवासी मुकेश ने बताया कि वह और उसका साला जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी विक्रम विदेश जाना चाहते थे। जिसके लिए वह अपने ताऊ के बेटे अमराज के माध्यम से उसकी सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, उनकी माता सुनीता शर्मा से मुलाकात हुई। जिन्होंने उसे जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया। सौरव ने कहा कि उसका भाई गौरव जर्मनी है, उसके माध्यम से तुम तक वीजा पहुंच जाएगा। उन्होंने विदेश भेजने का काम शुरु करने के लिए पहले दो लाख रुपये लिए। सात जनवरी 2023 को 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। उसके बाद वीजा के नाम पर चार लाख रुपये लिए। 20 जनवरी को टिकट करवाने और रुपये डॉलर में बदलवाने की बात कहकर उससे 10 लाख रुपये मंगवाए। उसने रुपये बदलवाकर 12 हजार डॉलर उन्हे दिए। जिसके बाद अमराज के पास सौरभ का फोन आया कि अभी कुछ दिन लग जाएंगे। 15 फरवरी को उसे जांच पत्र भेजा, जो यूक्रेन की एक यूनिवर्सिटी का था। जिसके बाद आरोपियों ने दस्तावेजों में कमी निकालते हुए दूसरी फर्जी मार्कशीट बनाई। जिसके बाद आरोपी ने उसे अजरबैजान का वीजा भेजा और कहा कि वह इसके बाद जर्मनी भेज देगा। उन्होंने तीन लाख रुपये फिर लिए। जिसके बाद आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed