फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three cases of dengue found

Panipat News: डेंगू के तीन केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three cases of dengue found
पानीपत। जिले में डेंगू के तीन और केस मिले हैं। ये केस बापौली क्षेत्र में मिले हैं। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब जिले में डेंगू के केस 32 हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर अशोक विहार कॉलोनी, थर्मल कॉलोनी व गांव खुखराना को अति संवेदनशील क्षेत्र भी घोषित किया गया है। इन तीनों क्षेत्रों में डेंगू के सात केस मिले हैं। यहां फॉगिंग कराई जा रही है। इन क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा मिलने का बड़ा कारण यहां खाली प्लॉटों में जमा पानी पाया गया है। यहां डॉक्टरों ने बुखार से ग्रस्त लगभग 60 लोगों की स्लाइड भी तैयार की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के निर्देशों पर अब सिविल अस्पताल व सामुदायिक केंद्रों में डेंगू के अलग से वार्ड बनाए गए हैं। सिविल अस्पताल में 13 बेड लगाए गए हैं। छह सामुदायिक केंद्रों में 68 बेड लगाए गए हैं। 30 ब्रिडिंग चेकर, 92 एमपीएचडब्ल्यू व 24 हेल्थ इंस्पेक्टर जिले भर में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहे हैं।
विज्ञापन


डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि एक जुलाई से अब तक करीब 4.46 लाख घरों में लार्वा जांचा गया है। 4591 घरों में लार्वा मिला है। 4079 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को व गांवों व कॉलोनियों में रविवार को ड्राई डे मनाया जा रहा है। सभी निजी अस्पतालों से प्रतिदिन की डेंगू की रिपोर्ट लेकर मुख्यालय भेजी जा रही है। सिविल अस्पताल में अब तक 2160 सैंपल की जांच हुई है। अब नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग करनी होगी और खुद ही दवा खरीदनी होगी। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed