{"_id":"61f6e5230428204af86d2d75","slug":"three-accused-who-robbed-himachal-pradesh-youth-arrested-sent-to-jail-panipat-news-knl974981178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के युवक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी काबू, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के युवक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी काबू, जेल भेजे
Three accused who robbed Himachal Pradesh youth arrested, sent to jail
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। सिवाह बाईपास के पास हिमाचल प्रदेश के युवक से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक, लूटी गई 3800 रुपये की नकदी में से 700 रुपये और मोबाइल बरामद किया गया। न्यायालय में पेेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि तीन युवक एक सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले ट्रक चालक से लूटपाट की घटना स्वीकार की। उनकी पहचान गांव बिंझौल निवासी विजय, रविदास नगर निवासी शरद और राजनगर निवासी राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी भगत सिंह ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि वह ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। तभी पानीपत बाईपास के पास ट्रक खराब हो गया। इस दौरान तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उससे मोबाइल फोन व 3800 रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।