{"_id":"6615c2283479d671e108ca97","slug":"three-accused-of-looting-cash-from-contract-on-remand-panipat-news-c-244-1-pnp1001-116554-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठेके से नगदी लूटने वाले तीन आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठेके से नगदी लूटने वाले तीन आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना समालखा पुलिस करहंस गांव के पास स्थित शराब ठेके पर हथियार के बल पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करेगी और उनके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि थाना समालखा में महावीर निवासी आरके पुरम कॉलोनी, पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास गांव करहंस, माच्छरौली, बापौली रोड व झट्टीपुर में शराब के ठेके है। 15 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे वह करहंस गांव में स्थित शराब ठेके के बाहर खड़ा होकर राकेश से बात कर रहा था। सेल्समैन मनीष ग्राहकों को शराब दे रहा था।
तभी एक काले रंग की एलेंटरा गाड़ी ठेके के पास आकर रुकी। कार में सवार चार युवकों में से दो युवक नीचे उतरे और ठेके में घुसकर पिस्तौल तानकर सेल्समैन से 25860 रुपये नकद लूट कर गांव की तरफ फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने मच्छरौली गांव में उसके दूसरे शराब ठेके पर सेल्समैन अंकित से हथियार के बल पर की दो बोतल लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
मार्च में आरोपी बलराम निवासी करहंस, सुमित निवासी अदियाना गांव व सोमबीर निवासी घिलौड़ कलां, रोहतक को गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की शराब ठेके पर लूट की उक्त वारदात का खुलासा भी हुआ था। आर्म्स एक्ट के मामले में तीनों आरोपी गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद थे। पुलिस सोमवार को तीनों आरोपियों को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।