फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Threatening letter was pasted on the car of the State President of Anti-Corruption Human Rights

एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के प्रदेशाध्यक्ष की कार पर चस्पा मिला धमकी भरा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threatening letter was pasted on the car of the State President of Anti-Corruption Human Rights
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी फास्ट ट्रैक एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष को अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने उनकी कार पर पोस्टर चस्पा कर लिखा कि समाजसेवा छोड़ दे, नहीं तो मूसेवाला तो गया, अब तू भी जाएगा। तुझे और तेरे भतीजे को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनएचबीसी कॉलोनी निवासी ऋषि पारिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जनसेवा का काम करता है। इसके साथ एक जिम संचालक भी है। 22 जून से उसके पास धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आ रहे हैं। इसी क्रम में उसकी कार में रविवार को एक धमकी भरा खत मिला, जिस पर लिखा था कि या तो ये समाज सेवा छोड़, नहीं तो उसे और उसके भतीजे को जान से मार देंगे। पारिक का कहना है कि उसे एक पर्चा कुछ दिन पहले भी मिला था, मगर उसने सोचा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, इसलिए उसने अनदेखा कर दिया था।
विज्ञापन

कार पर चस्पे पर्चे में यूं लिखी धमकी
मशहूर होने का ज्यादा शौक है न तुझे, कर देते हैं मशहूर, मूसेवाला तो गया, अब तू भी जाएगा। और क्या कह रहा था तू डरता नहीं, अपना नहीं अपनी फैमिली का तो सोच ले। अपने भतीजे का तो सोच ले। बहुत बाहर घूमता है न, साइकिल-स्कूटी पर, घर आने की बजाए कभी उसकी न्यूज आ जाए। ये समाज सेवा छोड़कर अपने काम में ध्यान दे ले। ये न हो कि जहां पर पर्चा चस्पा रहा हूं, वहां पर गोली मिले और पीछे तेरी डेड-बॉडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहतना से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed