फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Threatened to make video viral and demanded two lakhs from retired principal

Panipat News: वीडियो वायरल करने की धमकी दे रिटायर्ड प्रिंसिपल से मांगे दो लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make video viral and demanded two lakhs from retired principal
पानीपत। समालखा निवासी सेवानिवृत एक प्रिंसिपल से उसकी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने का भय दिखा साइबर ठगों ने दो लाख रुपये की मांग की। प्रिंसिपल का मोबाइल चार साल पहले गुम हो गया था। उस मोबाइल में उनकी पत्नी के साथ निजी पलों की वीडियो थी। प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

समालखा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत है। चार-पांच नवंबर की रात उनके बेटे के पास सुनीता अग्रवाल नाम के यूजर के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर मैसेज आए थे। उसने उनके बेटे को कुछ वीडियो भेजी थी। यह वीडियो उसकी व उसकी पत्नी के निजी पलों की थी। यह वीडियो उसने अपने मोबाइल में बनाई थी। वह मोबाइल चार साल पहले गुम हो गया था। उनके बेटे को धमकी भरा मैसेज भेजते हुए आरोपी ने इंस्टाग्राम का वैनिश मोड लगाया था। जिसकी वजह से दो लाख रुपये मांगने के मैसेज को रिकॉर्ड नहीं हो सका। उसकी धमकी भरी चैटिंग का उन्होंने स्क्रीनशॉट ले लिया था। आरोपी उन्हें बार बार यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा था। वह इससे काफी परेशान हो चुका है।
विज्ञापन


वर्जन-

साइबर अपराध पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सेवानिवृत एक प्रिंसिपल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोगों को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए हमेशा अपने फोन की लॉक स्क्रीन पर पासवर्ड जरूर लगाना चाहिए। लॉक स्क्रीन के अलावा भीतर गैलरी को भी लॉक रखना चाहिए। लॉक होने की स्थिति में अगर कोई उसे जबरदस्ती खोलने के प्रयास में गलत पासवर्ड डालता है तो पूरा डाटा खत्म हो जाता है। गैरजरूरी फोटो या वीडियो डिलीट कर देनी चाहिए। फोन का ज्यादातर प्रोफेशनली ही प्रयोग करना चाहिए। पर्सनल डाटा लेपटॉप व अन्य सेविंग कार्ड में स्टोर रखना चाहिए। कभी अपना टूटा हुआ फोन फेंकना अथवा कबाड़ में बेचना नहीं चाहिए। जानकार से उसकी मेमोरी कार्ड निकलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed