फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of rupees were taken out by stealing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड चोरी कर निकाले हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees were taken out by stealing debit card
पानीपत। सिवाह गांव में एक फैक्ट्री में खड़ी कार से उद्यमी के पर्स से डेबिट कार्ड चोरी कर चोरों ने खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों को उद्यमी के डेबिट कार्ड का पिन कोड नंबर भी पता था। उद्यमी ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समालखा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी सिवाह गांव में होरिजोन ड्रीम फैब्रिक के नाम से फैक्टरी है। नौ अप्रैल को वह अपनी कार में फैक्टरी में आया था। यहां वह इस कार को खड़ी कर दूसरी कार लेकर पानीपत में काम से आ गया। वह इस कार में अपना पर्स भूल गया था। जब वह काम निपटाकर अपनी फैक्टरी में आया और कार्यालय में जाकर बैठ गया। उसके मोबाइल पर खाते से 93 हजार रुपये चोरी होने का संदेश आया। उसने कार में रखा अपना पर्स जांचा तो उसमें डेबिट कार्ड नहीं मिला। किसी ने कार में रखे पर्स से उसका डेबिट कार्ड चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed