फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   This time Holi will be under the shadow of Bhadra, there will also be a lunar eclipse

Panipat News: इस बार होली पर भद्रा का साया, चंद्र ग्रहण भी रहेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
This time Holi will be under the shadow of Bhadra, there will also be a lunar eclipse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। होली पर इस बार भद्रा का साया रहेगा। यह साया पूर्णिमा लगते ही शुरू होगा। ऐसे में आधी रात के समय होली का दहन किया जा सकेगा। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी रहेगा मगर यह देश में नहीं देखा जा सकेगा। इसका प्रभाव यूरोपीय देशों में अधिक रहेगा।
पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि होली फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन फाग होता है। जिसे रंगों के त्योहार से भी जाना जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगी और 14 मार्च को फाग खेला जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष फाल्गुन की पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और यह रात्रि 11:25 बजे तक रहेगी। भद्रा काल इसके साथ ही शुरू हो जाएगा। यह पूरा समय तक रहेगी। इस कारण होलिका का दहन शाम के समय नहीं किया जा सकेगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:26 से 12:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर भद्रा होने के चलते कुछ कष्टदायक हो सकती है। शास्त्रों में होलिका दहन पर कुछ उपाय करना उचित व लाभकारी बताए हैं। इस दिन घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। घर के दरवाजे पर आम के पत्तों की माला लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

दहन से पहले होलिका की पूजा करनी चाहिए। पूजा में गाय के गोबर से बने कंडे भी डालने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसे होली की पूजा में कच्चा सूत, एक गन्ना और गेहूं की सात बाली चढ़ानी चाहिए। इससे उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। होली के दिन भगवान नरसिंह की पूजा और व्रत करना भी फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed